Ranchi: राजधानी में आधे घंटे हुई जमकर बारिश, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास सड़कें हुईं जलमग्न

Ranchi: राजधानी रांची में आज जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे हुई इस बारिश में राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के समीप सड़कें जलमग्न हो गई। लोगों को पानी से भरी सड़कों में बाइक चलानी पड़ी। वहीं सड़क के किनारे खड़ी बाइक आधी डूबी हुई नजर आ रही थी। सड़कें नदी से कम नहीं लग रही थीं।

Ranchi: झारखंड में मानसून आना बाकी

बता दें कि, झारखंड में अभी इस साल की बारिश शुरू ही हुई है। अभी मानसून आना बाकी है। अगर अभी ये हाल है तो मानसून की तेज बारिश में राजधानी का क्या हाल होगा। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में नगर निगम की कार्य शैली पर भी सवाल उठना लाजमी हो जाएगा कि मानसून में नगर निगम की तैयारी क्या है?

Ranchi: बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

वहीं तेज बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि, राजधानी में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। साथ ही इस भीषण गर्मी में बिजली कट की समस्या भी लगातार बनी रहती थी। इससे लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गई थीं। अब बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Jharkhand Assistant Professor Recruitment: अब लिखित परीक्षा होगी अनिवार्य, NET JET...

झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी। अब लिखित परीक्षा, मेडिकल जांच और 12 माह का प्रशिक्षण अनिवार्य...

Smart Meter Rules में बड़ा बदलाव: अब प्रीपेड बिलिंग नहीं होगी...

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी ने Smart Meter नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य नहीं होगी। झारखंड और रांची के उपभोक्ता अपनी...

NEET UG 2026 Counselling: झारखंड में बढ़ सकता है MBBS Closing...

NEET UG 2026 के बाद झारखंड में MBBS एडमिशन का क्लोजिंग स्कोर बढ़ सकता है। जानें जनरल, OBC, EWS, SC, ST के लिए संभावित...