बदला मौसम का मिजाज, मोतिहारी में सुबह के समय रात का दृश्य

मोतिहारी : बिहार में इन दिनों प्री-मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में और दक्षिण बिहार के भी कई जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। पटना मौसम विभाग की तरफ से आज यानी बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ कई जिलों में बारिश, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि बिहार सहित पटना में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप तो रात में ठंडी हवा चलती हुई दिखाई दे रही है।

Goal 1 22Scope News

मोतिहारी शहर में सुबह के रात्रि का नजारा देखने को मिल रहा है

आपको बता दें कि राजधानी पटना सहित बिहार के करीब-करीब हर जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही मौसम विभाग का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच मोतिहारी शहर सुबह ही मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा। मोतिहारी में सुबह के रात्रि का नजारा देखने को मिल रहा है। पूरा आसमान काले बदलों से घिरा हुआ है और घनघोर अंधेरा छा गया है। तेज हवा और काली घटाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। काले बदलों के कारण से पूरा शहर मे अंधेरा छाया हुआ है।

यह भी पढ़े : सूबे में आफत की बारिश! मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...