Dhanbad Breaking : निरसा थाने का आदिवासियों ने कर दिया घेराव और करने लगे…

Dhanbad Breaking : धनबाद जिले के निरसा में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष और बच्चों ने निरसा थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान समाज के लोग जोरदार नारेबाजी करने लगे।

ये भी पढ़ें- Breaking : झारखंड में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला, जिनका नाम दिया वहीं कांड में-बाबूलाल का दावा… 

Dhanbad Breaking : नारेबाजी करते आदिवासी समाज के लोग
Dhanbad Breaking : नारेबाजी करते आदिवासी समाज के लोग

Dhanbad Breaking : राजद नेता तारापोदो धीवर के गिरफ्तारी की मांग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजद नेता तारापोदो धीवर ने एक आदिवासी युवक को कोयला चोरी के झूठे मामले में फंसा दिया है, जिससे आक्रोशित होकर आदिवासी समुदाय ने थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तारापोदो धीवर को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सौंपा जाए।

ये भी पढ़ें- Breaking : कल होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर… 

जब तक न्याय नहीं मिलेगा तबतक नहीं हटेंगे

Dhanbad Breaking : राजद नेता की गिरफ्तारी की मांग
Dhanbad Breaking : राजद नेता की गिरफ्तारी की मांग

ये भी पढ़ें- Bokaro में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो महिला समेत चार की मौत, तीन एक ही परिवार के… 

पुलिस द्वारा बार-बार समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश के बावजूद आदिवासी समाज के लोग टस से मस नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे थाना परिसर से नहीं हटेंगे।

ये भी पढ़ें- TAC Meeting : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता टीएसी की अहम बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई निर्णय… 

घटना के कारण थाना परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि मामला शांति से सुलझाया जा सके।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...

WhatsApp Cyber Alert: .exe और .dll फाइल से हो सकता है...

WhatsApp Cyber Alert:I4C ने WhatsApp यूजर्स को नए साइबर खतरे से सतर्क किया है। .exe और .dll फाइल डाउनलोड करते ही मैलवेयर सक्रिय हो...