Advertisment

आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: झारखंड के 212 अस्पताल चिह्नित, रांची के 26 भी शामिल

रांची: आयुष्मान भारत योजना के तहत झारखंड के 212 अस्पतालों को गंभीर अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप में चिह्नित किया गया है। इनमें राजधानी रांची के 26 अस्पताल भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इन अस्पतालों ने इलाज के नाम पर तय सीमा से अधिक पैसे वसूले और मरीजों की फर्जी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की।

स्वास्थ्य विभाग की एंटी फ्रॉड यूनिट ने जब 104 हेल्पलाइन के माध्यम से मरीजों या उनके परिजनों से संपर्क कर जानकारी ली, तो बड़ी संख्या में मामलों में ओवरचार्जिंग की पुष्टि हुई। इसके बाद ऐसे अस्पतालों के फंड पर रोक लगा दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ मामलों में एक ही मरीज का नाम दो-दो अस्पतालों में पाया गया, वहीं कई शिकायतें सबूतों के साथ लिखित रूप में दी गईं। जांच में मरीजों की फोटो और नाम अपलोड करने में गड़बड़ियों की भी पुष्टि हुई है।

एंटी फ्रॉड यूनिट के अनुसार, योजना के तहत मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर ऑपरेशन तक हर प्रक्रिया की पारदर्शी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
इसमें आधार कार्ड, गोल्डन कार्ड के सत्यापन से लेकर सर्जरी के समय ऑपरेशन थिएटर की तस्वीरें तक शामिल होती हैं।

यूनिट ने जिन अस्पतालों में फोटो और दस्तावेज गलत पाए, उन्हें गड़बड़ी में संलिप्त माना है। हालांकि, राज्य और रांची के नामचीन अस्पतालों ने इन गड़बड़ियों से खुद को दूर रखा है।


Ranchi University: प्रैक्टिकल से एक दिन पहले परीक्षा स्थगित, रायपुर से...

 रांची यूनिवर्सिटी में एमए इन रूरल डेवलपमेंट सेमेस्टर 3 की प्रैक्टिकल परीक्षा एक दिन पहले स्थगित कर दी गयी। दूर-दराज से आये छात्रों को...

Ranchi Dog Shelter: बड़गाई में बनेगा पशु आश्रय और जन्म नियंत्रण...

रांची के बड़गाई में 20.2 डिसमिल जमीन पर पशु आश्रय सह जन्म नियंत्रण केंद्र बनेगा। नगर निगम को एनिमल बर्थ कंट्रोल के लिए 2.1...

14th JPSC PT 2025: सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट...

 14वीं जेपीएससी पीटी 2025 में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को सुनवाई होगी।14th JPSC...