दिलीप ने कहा- 29 मई को शाम 5 बजे आएंगे PM, देश झुकेगा नहीं व बिहार का विकास रुकेगा नहीं

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दो दिवसीय बिहार दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Kumar Jaiswal) ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा मंत्री नितिन नवीन सहित कई लोग मौजूद थे। दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 29 मई को शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। वहां पर पहले पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे फिर उसके बाद बिहटा एयरपोर्ट का भी शिलान्यास करेंगे। पीएम रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी एक बार फिर 20 जून को बिहार के दौरे पर आएंगे।

Goal 2 22Scope News

PM शेखपुरा मोड़ से लेकर इनकम टैक्स तक रोड शो करेंगे – दिलीप जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शेखपुरा मोड़ से लेकर इनकम टैक्स तक रोड शा करेंगे। इस रोड शो में कोई राजनीति बैनर नहीं रहेगा बल्कि इसमें कई एंजेसियों के साथ सामाजिक संगठन के लोग रहेंगे। पीएम का 32 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। फिर उसके बाद बीजेपी कार्यालय में आगमन होगा। इसके बाद पीएम मोदी बीजेपी ऑफिस में बड़ी बैठक करेंगे। बैठक में सभी सांसद, विधायक और विधान परिषद के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

PM मोदी 30 मई को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा को करेंगे संबोधित

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे दिन रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से 2900 करोड़ के पावर प्लांट नवीनगर का उद्घाटन करेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम का यह दौरा इस मायने महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला दौरा होगा। इसके साथ ही साथ जिस तरीके से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया उसकी उपलब्धि को गिनाया जाएगा। कार्यक्रम में कोई राजनीतिक बैनर नहीं दिखेगा केवल तिरंगा झंडा देखने को मिलेगा। दिलीप जायसवाल ने एक नारा देते हुए कहा कि देश झुकेगा नहीं और बिहार का विकास रुकेगा नहीं।

यह भी देखें :

प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

1. पटन-गया-डोभी (एनएच-22), लागत 5519 करोडड़

2. गोपालगंज शहर में (एनएच-27) पर 4 लेन एलिवेटेड सड़क, लागत- 249 करोड़

इन सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

1. पटना-आरा-सासाराम (एनएच-119), लागत 3712 करोड़

2. वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (एनएच-319बी), लागत- 5994 करोड़

3. रामनगर से कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी), लागत- 1083 करोड़

4. बक्सर से भरौली गंगा नदी पर पुल (एनएच-922), लागत- 531 करोड़

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेता व कार्यकर्ता पूरे मन से लगे हुए हैं – मंत्री नितिन नवीन

इस कार्यक्रम के प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री नीति नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कहा कि हमारे पार्टी के जिला अध्यक्ष पूरी जवाबदेही के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार का दौरा कर रहे हैं। इसको सफल बनाने के लिए पार्टी के छोटे से बड़े कार्यकर्ता पूरी तन मन से लगे हुए हैं। पीएम के स्वागत के लिए 32 पॉइंट बनाए गए हैं, जहां पर सभी लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। दुकानदार और व्यापारी से लेकर छोटे-बड़े कार्यकर्ता भी रहेंगे।

Mantri Nitin Navin 4 22Scope News
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेता व कार्यकर्ता पूरे मन से लगे हुए हैं – मंत्री नितिन नवीन

तेज प्रताप प्रकरण पर नितिन नवीन ने कहा- यह उनका पारिवारिक मामला है

वहीं तेज प्रताप यादव के प्रकरण को लेकर नितिन नवीन ने कहा कि उनका यह आंतरिक मामला है। लालू प्रसाद यादव को जब जानकारी थी कि हमारे बेटा 12 साल से लिविंग रिलेशनशिप में रह रहा है तो किसी लड़की का जिंदगी क्यों बर्बाद किया। आज यह राजनीतिक लाभ लेने के लिए उनको पार्टी से बाहर निकाल रहे हैं। लालू यादव ने ही तेज प्रताप यादव को संरक्षक दिया है और आज दिखावा कर रहे हैं। चुनाव के समय यह निर्णय लेकर तेजस्वी यादव को सुरक्षित करने का काम लालू यादव ने किया है।

29 मई को सांसद, विधायक, विधान पार्षद के सदस्य सहित सभी वरिष्ठ नेता बैठक में होंगे शामिल – MLA उमाकांत सिंह

29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य के साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ बीजेपी बिहार प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक करने वाले हैं। बैठक को लेकर बीजेपी के चनपटिया से विधायक उमाकांत सिंह ने कहा कि सभी लोगों को बुलाया गया है और हम भी इस बैठक में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही साथ संगठन मजबूत कैसे हो इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री जब भी आते हैं तो रणनीति तैयार करते हैं। खासकर, प्रधानमंत्री के बिहार पर फोकस है और बिहार को लेकर उनको चिंता भी है। पिछड़ा बिहार को आगे करने के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। आज देखिए बिहार कितना आगे बढ़ रहा है।

BJP MLA Umakant Singh 22Scope News
29 मई को सांसद, विधायक, विधान पार्षद के सदस्य सहित सभी वरिष्ठ नेता बैठक में होंगे शामिल – MLA उमाकांत सिंह

तेज प्रताप के मामले को हाईलाइट करने से कोई फायदा नहीं है – BJP MLA

तेज प्रताप यादव के प्रकरण को लेकर बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह कहा कि तेज प्रताप यादव के मामले को हाईलाइट करने से कोई फायदा नहीं है। तेज प्रताप और लालू परिवार के कारनामों को सभी लोग जानते हैं। उनका एक ही काम है धन अर्जित करना, फ्रॉडिज्म करना और 420 सी करना। इसी के लिए लालू परिवार जाना ही जाता है।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में आज BJP में बैठक, PM के कार्यक्रम की होगी चर्चा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...