बिहार BJP प्रदेश कार्यालय में ‘सम्मान समारोह’, दिलीप जायसवाल ने विस्तारकों का किया अभिनंदन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी विस्तारकों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अभिनंदन और सम्मानित किया। ‎‎इस सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसानिया भी मौजूद रहे और अपने विचार व्यक्त किए।

बिहार में NDA की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि… – दिलीप जायसवाल

इस मौके पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि हमारे कार्यकर्ताओं की समर्पित मेहनत, संगठनात्मक शक्ति और जनता के विश्वास की जीत है। ‎उन्होंने कहा कि सभी विस्तारक बंधुओं ने कठिन परिस्थितियों में भी जन-जन तक संदेश पहुँचाया, सकारात्मक राजनीति का संदेश दिया और संगठन की ताकत को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्ययोजना के धरातलीय क्रियान्वयन कर इन्होंने संगठन को ताकत दी।

Bihar BJP 1 1 22Scope News

कर्मयोगियों की बदौलत लोकतंत्र मजबूत होता है और विकास की राह और सशक्त बनती है – जायसवाल

उन्होंने उपस्थित सभी विस्तारक बंधुओं के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि इन्हीं कर्मयोगियों की बदौलत लोकतंत्र मजबूत होता है और विकास की राह और सशक्त बनती है। उन्होंने सभी विस्तारकों को जीत के लिए बधाई दी। ‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की केंद्र व प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी नीतियां बूथ तक पहुंचाने और लाभार्थियों से संपर्क की कार्ययोजना पर विस्तारकों ने बेहतरीन कार्य किया, जिसका परिणाम आज दिख रहा है। इससे पहले इस समारोह का उद्घाटन भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : जीत के बाद मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये जीत मेरी नहीं अलीनगर जनता की है…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 13 मई को झारखंड में बदलेगा Weather, कई...

 झारखंड में 13 मई को मौसम बदलेगा। रांची समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी, 50 किमी प्रति घंटे...

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img