रांची. खबर राजधानी रांची से है। RIMS में बाइक चोरी की घटना से डॉक्टर परेशान है। इसको लेकर JDA (जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन) ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं बढ़ती चोरी की घटना को लेकर रिम्स में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया जा रहा है।
RIMS में हो रही डॉक्टरों की बाइक चोरी
कहा जा रहा है कि RIMS की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड से सुरक्षा व्यवस्था नहीं संभल पा रहे हैं। चार दिन के अंदर चोर ने एक ही स्थान से दो-दो बाइक की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि 23 मई को MBBS फाइनल ईयर के छात्र ने अपनी टीवीएस अपाचे रिम्स किचन के सामने पार्किंग की थी, जिसे चोरों ने चोरी कर ली। वहीं चार दिन बाद 27 मई को उसी जगह से इंटर्नशिप कर रहे जूनियर डॉक्टर की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 चोरी हो गई है।
सौरभ सिंह की रिपोर्ट
Highlights







