Dhanbad: SNMMCH को मिला एशिया एंड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान, जानिए कारण

Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में बीते दिनों महिला के पेट का ऑपरेशन कर 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकाला गया था। जो एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के डॉ. गौरव प्रियदर्शी धनबाद SNMMCH पहुंचे, जहां इस ऑपरेशन के लिए प्राचार्य डॉ. एसके चौरसिया, अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया व सर्जन डॉ. अली जैद अनवर को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया।

SNMMCH में 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर की सफल सर्जरी

वहीं गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज होने वाला। धनबाद के निरसा बेनगाड़िया की रहने वाली 50 वर्षीय महिला दुखीबाला रवानी पेट दर्द की शिकायत लेकर SNMMCH पहुंची थी। डॉक्टरो ने जब अल्ट्रासाउंड किया तो देखा पेट में 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर है और सर्जरी करने में काफी रिस्क है। तब अस्पताल अधीक्षक ने कैंसर के सर्जरी डॉक्टर अलीन जैद अनवर की अगुवाई में एक टीम बनाई। टीम में डॉ. अमित मिंज और डॉ. आफताब अहमद शामिल भी थे और महिला की सफल सर्जरी 07 मई 2025 को हुई।

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...