Ranchi: JAC 12वीं रिजल्ट 2025 जारी: साइंस में 79.26% और कॉमर्स में 91.2% परीक्षार्थी सफल, छात्राओं का रहा दबदबा

Ranchi:झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज सुबह 11:30 बजे इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के द्वारा किया गया। रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और छात्र अपना रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाकर देख सकते हैं।

साइंस में 79.26% परीक्षार्थी हुए सफल

साइंस स्ट्रीम में इस वर्ष कुल 98,624 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,720 सफल घोषित किए गए। इस तरह साइंस का कुल परिणाम 79.26% रहा। इस बार छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। रिजल्ट से यह भी स्पष्ट हुआ कि बड़ी संख्या में सफल विद्यार्थी पिछड़ा वर्ग (Backward Caste) समुदाय से हैं।

कॉमर्स में रिकॉर्ड 91.2% रिजल्ट

कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 20,285 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इस तरह इस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 91.2% दर्ज किया गया, जो कि राज्य के लिए एक उपलब्धि है। यहां भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है।

140 स्कूलों का रहा 100% रिजल्ट

राज्य भर के 897 स्कूलों ने इंटर परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 140 स्कूल ऐसे रहे जहां सभी परीक्षार्थी सफल रहे। यह स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और तैयारी को दर्शाता है।

छात्रों में खुशी की लहर, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

रिजल्ट जारी होते ही सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...