इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट आज 12:30 बजे, JAC वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

रांची। JAC आज, 30 मई को इंटर साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षार्थी दोपहर 12.30 बजे से अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर देख सकेंगे।

इस साल इंटर साइंस की परीक्षा में लगभग 98,000 और कॉमर्स में करीब 21,000 छात्र शामिल हुए थे। इंटर आर्ट्स का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है।

रिजल्ट जारी करने को लेकर जैक ऑडिटोरियम में आज सुबह 11:30 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जैक सचिव उमा शंकर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.48% रहा था। साइंस स्ट्रीम में 72.70% और कॉमर्स में 90.60% छात्र सफल हुए थे। उस वर्ष 30 अप्रैल को परिणाम जारी कर दिए गए थे, जबकि इस बार परिणाम एक माह की देरी से घोषित हो रहे हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

  1. सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।

  2. JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।

  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  5. आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते हैं।


Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...