पटना : पटना दून पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज यानी रविवार को भव्य पुरस्कार समारोह के साथ छह दिवसीय समर कैंप का बेहतरीन ढंग से समापन हुआ। समर कैंप के समापन में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में रेडियो मिर्ची की सुप्रसिद्ध आरजे रमा शामिल रहीं। उन्होंने छात्रों का अपने अंदाज में हौसला अफजाई किया। इस मौके पर स्कूल की संस्थापक सदस्य व निदेशक डॉ. राकेश कुमार, सहायक निदेशिका श्वेता सिन्हा, प्राचार्या सिंपल सिन्हा और सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

परिणाम स्वरूप सभी बच्चों ने पुरस्कार अर्जित किए
छात्रों के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए गीत-संगीत, नृत्य, चित्रकारी एवं वाक कौशल को उभारने की कुशल नेतृत्व क्षमता को विकसित करने की एक कामयाब कोशिश की गई। जिसके परिणाम स्वरूप सभी बच्चों ने पुरस्कार अर्जित किए। नर्सरी से कक्षा-10 तक के छात्र एवं छात्राओं ने इस समर कैंप में शिरकत की। बच्चों को तपती एवं झुलसती गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा उन्हें हंगामा वाटर पार्क में भी ले जाया गया जहां बच्चों ने जी भर के मस्ती की।
यह भी देखें :
समापन की बेला पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों में शामिल रहे
चित्रकारी में प्रथम स्थान ग्रुप-A रोहित कुमार यूकेजी, ग्रुप-B आयांश कुमार, कक्षा प्रथम, ग्रुप-C अमृत सिन्हा कक्षा आठ, गायन प्रतियोगिता ग्रुप-A अब्दुर रहीम एलकेजी, ग्रुप-B आरजू सिंह कक्षा द्वितीय, ग्रुप-C कुमारी आकांक्षा कक्षा पांच, ग्रुप- D मोहित राज सिंह, कक्षा 9वीं, प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान सोनाली कुमारी कक्षा सात, कृतिका दीप्त तृतीय स्थान कक्षा-10 ने प्राप्त किया। वाक कौशल में प्रथम स्थान ग्रुप-A सृष्टी चौबे, ग्रुप-B मोहित राज सिंह और नृत्य में प्रथम स्थान ग्रुप-A दिव्यांका कुमारी और ग्रुप-B आरोही कुमारी ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़े : CCCC 12.0 में पटना की आद्या ने लहराया परचम, BCM आर्य मॉडल स्कूल रहा अव्वल
Highlights







