Kharsawan: शादी के लिए लड़की देखने जा रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

Kharsawan: जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक शादी के लिए लड़की देखने बाइक से रड़गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में रायजामा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपाल सिंह मुंडा (48 वर्ष) और वीरू गुरम सिंह मुंडा (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सितु गांव के निवासी थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

Jamshedpur Bank Robbery: जमशेदपुर की सबसे बड़ी बैंक डकैती में बड़ा...

Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्ध डकैतों की तस्वीरें...

Asian Games 2026: भारत के 85 पदकों में 29 में Reliance...

Asian Games 2026, मुंबई: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 पदक हासिल किए और मेडल टेबल में चौथे स्थान पर रहा। इस...

Vietnam road accident Vinay Raja: जितिया व्रत के बाद मां के...

Vietnam road accident Vinay Raja: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के दो युवाओं के पार्थिव शरीर रविवार को उनके घर...