Commercial Advertisment

Giridih : धनवार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर मौत

Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत केंदुआ मोड़ के पास आज शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जहां बस की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतको की पहचान संतोष रवानी और सोहन रवानी के रुप में हुई है। मृतक दोनों युवक आपस में चचेरे भाई थे और किसी रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे।

Giridih : बाइक पर सवार होकर केंदुआ की ओर जा रहे थे दोनो युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बिरनी प्रखंड के पेशम गांव निवासी संतोष रवानी और सोहन रवानी बाइक पर सवार होकर केंदुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केंदुआ मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार हिंदुस्तान बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Giridih : टाटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था सोहन

हादसे की सूचना मिलते ही परसन थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही दुर्घटना में शामिल बस और बाइक को जब्त कर थाने ले आई है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि मृतक सोहन रवानी टाटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वहीं संतोष रवानी रोजगार की तलाश में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Hazaribagh : मालवाहक वाहन की चपेट में आकर शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से… 

Hazaribagh Breaking : खेत जोतते पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की दर्दनाक मौत,गांव में मातम 

Ranchi : अरगोड़ा के निजी अस्पताल में नवजात की संदिग्ध मौत, डीसी ने दिये जांच के आदेश 

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...

Bihar Taekwondo Championship Medals: बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय...

Bihar Taekwondo Championship Medals, पटना: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने...