25 वर्ष का हो गया मुजफ्फरपुर का राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, सिल्वर जुबली समारोह में…

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर ने मनाया अपना 25 वां स्थापना दिवस समारोह। प्रगतिशील लीची किसान व पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में स्थित राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र का आज सिल्वर जुबली 25 वां स्थापना दिवस समारोह मुशहरी स्थित लीची अनुसंधान केन्द्र के सभागार में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अटारी जोन 04 के निदेशक डॉ अंजनी कुमार ने किया। इस अवसर पर RCAR पटना के निदेशक डॉ अनूप दास, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ विकास दास, मोतिहारी के निदेशक डॉक्टर एस के पूर्व, नाबार्ड के डीडीएम सुमन प्रभा, प्रधान वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार के अलावे सैकड़ो की संख्या में विभिन्न जिलों से आए लीची के प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर के 25वें स्थापना दिवस समारोह पर 50 प्रगतिशील लीची किसानों और 07 पत्रकारों को लीची शोध सारथी सम्मान प्रतीक चिन्ह, सर्टिफिकेट और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वातावरण में बायो पॉल्यूशन जलवायु परिवर्तन को देखते हुए नई किस्म और प्रबंधन विकास पर जोर दिया गया साथ ही वैज्ञानिकों और किसानों के बीच लीची के विकास विस्तार और बेहतर प्रबंधन पर विशेष रूप से संवाद किया गया।

यह भी पढ़ें – जनता का काम नहीं करने वाले दो अधिकारी हो चुके हैं निलंबित, मंत्री ने कहा ‘नहीं बर्दाश्त की जाएगी…’

इस अवसर पर राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ विकास दास ने बताया कि वर्ष 2001 में राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र की स्थापना हुई थी जो भारत में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है जिसमें लीची के विकास ने यह संस्थान बहुत मददगार साबित हो रहा है

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने आयोजित किया अखंड अष्टयाम, सांसद पप्पू यादव ने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...