जनता का काम नहीं करने वाले दो अधिकारी हो चुके हैं निलंबित, मंत्री ने कहा ‘नहीं बर्दाश्त की जाएगी…’

मुजफ्फरपुर: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने समाहरणालय में स्थित सभागार में जिला के राजस्व संबधी विभागीय समीक्षा की। बैठक के बाद मंत्री संजय सरावगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की सरकार बिहार के भूमिहीनों को जमीन देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए जमाबंदी और परिमार्जन में तेजी से काम करने का निर्देश दिया है। आम जनता से भी मिल कर अधिक से अधिक मामलों के निपटारा का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें – SK मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स ने आयोजित किया अखंड अष्टयाम, सांसद पप्पू यादव ने

जमाबंदी, म्युटेशन, डिजिटाईजेशन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा 2 की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम जनता का काम रोक कर लटकाने वाले मुजफ्फरपुर के दो डीसीएलआर को निलंबित भी किया गया है। किसी भी सूरत में राज्य में किसी भी भूमाफिया की माफियागिरी नहीं चलने दी जाएगी। समीक्षा बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, सचिव गोपाल मीणा, डीएम सुब्रत कुमार सेन के साथ ही मुजफ्फरपुर के विभिन्न अंचलों के अंचलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के लिए की थी CM से मांग, कार्रवाई पर जताई ख़ुशी…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...