तीन महीने में 982 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड: रांची में सख्त ट्रैफिक चेकिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा

रांची: रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। जनवरी से मार्च 2025 तक तीन महीने की अवधि में 982 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया गया है। जिला परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त सख्ती का असर अब साफ दिखने लगा है।
सबसे ज्यादा कार्रवाई उन लोगों पर हुई है जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे या बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे। इतना ही नहीं, तीन या उससे अधिक ई-चालान नहीं भरने वालों, बिना परमिट के वाहन चलाने वालों और सीट बेल्ट न लगाने वालों को भी नहीं बख्शा गया।

 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड – जनवरी में सबसे ज्यादा कार्रवाई

जनवरी 2025 में कुल 473 लाइसेंस सस्पेंड किए गए। इनमें से 185 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। वहीं 73 लोग बिना हेलमेट, और कई लोग बिना परमिट वाहन चलाते पकड़े गए।

फरवरी और मार्च में भी जारी रही सख्ती

फरवरी में 243 लोगों का लाइसेंस निलंबित किया गया। इनमें से 203 मामले शराब पीकर या तेज रफ्तार से वाहन चलाने के थे। वहीं हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने पर भी कई लोगों पर कार्रवाई हुई।
मार्च में 266 लाइसेंस सस्पेंड हुए। इस दौरान अकेले शराब पीकर या खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के 334 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 266 को लाइसेंस निलंबन का सामना करना पड़ा। हेलमेट न पहनने पर 26 लोगों को लाइसेंस से हाथ धोना पड़ा।

तीन महीने का ट्रैफिक रिपोर्ट कार्ड
  • 722 मामले शराब पीकर या तेज रफ्तार वाहन चलाने के

  • 117 बिना हेलमेट के

  • 52 बिना परमिट वाहन

  • 31 सीट बेल्ट न लगाने वाले

डीटीओ का बयान:

जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ने स्पष्ट किया है कि अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है और जो लोग लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img