बाल श्रम को हर हाल में खत्म करना है, शिक्षा विभाग में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण…

पटना: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आज शिक्षा विभाग के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प लेना है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों, सामाजिक संगठनों तथा जागरूक नागरिकों ने सामूहिक रूप से बाल श्रम उन्मूलन हेतु शपथ ली।

शपथ का उद्देश्य

  • किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन न करना और न ही उसे बढ़ावा देना।
  • अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह सुनिश्चित करना कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाए।
  • समाज में बाल श्रम के विरुद्ध निरंतर जागरूकता फैलाना।
  • राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करना।

यह भी पढ़ें – PM के प्रोग्राम में नहीं निभाई ड्यूटी अब हो गये सस्पेंड, समस्तीपुर के ये अधिकारी अभी भी

शपथ ग्रहण समारोह शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई, साथ ही निदेशक प्रशासन सुबोध कुमार चौधरी, उप निदेशक प्रशासन जावेद अहसन अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी विनीता, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक नीरज कुमार, प्राथमिक शिक्षा के उप निदेशक संजय कुमार चौधरी, उप निदेह्सक माध्यमिक अब्दुल सलाम अंसारी, उच्च शिक्षा के उप निदेशक नसीम अहमद सहित शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ दो’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, राजधानी समेत विभिन्न जिलों में…

Goal 6 22Scope News

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...