सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालक समेत 15 गिरफ्तार

गया : गया में सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था, जिसको पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस घटना में संलिप्त 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी. बता दें कि 18 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि महिमा गेस्ट हाउस के पास कोलकाता सोनागाछी से 2 युवतियां को वेश्यावृति कराने के लिए लाया गया है.

gaya final 1 22Scope News

एसएसपी ने बताया कि लड़कियों को प्रलोभन देकर बोधगया में लाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता था. सेक्स रैकेट का मुख्य सरगना बेलागंज के रहने वाला मुकेश कुमार और उसके एक साथी शिवशंकर कुमार है. मुकेश कुमार से पूछताछ करने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की. उसने बताया कि वह लंबे समय से इस धंधे में जुड़ा है. उसके उपर पहले से भी अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज है. उसने बताया कि वह कलकत्ता के सोनागाछी रेड लाईट एरिया की लड़कियों के संपर्क में है और उन्हें यहां बुलवाकर वैश्यावृति का धंधा कराता है. एक दिन पूर्व विमुक्त कराई गई दोनों लड़कियों को भी इसने ही बुलाने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने इन्हें ऑनलाईन रूपये भी दिए थे.

शिवशंकर कुमार ने बताया कि वह पेशे से ई रिक्शा चालक है. ग्राहकों के लिए खाना पहुंचाने से लेकर लड़कियों को बस स्टैंड से गेस्ट हाउस पहुंचाने के काम में मुकेश की मदद करता है. मुकेश ने यह भी बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए सभी को पहले लड़कियों के फोटो और रेट उपलब्ध कराता है और फिर सौदा फाईनल होने पर लड़कियां उपलब्ध कराता था. पुलिस ने जब मुकेश का व्हाट्सएप देखा तो इस बात की पुष्टि हुई.

gaya 2 2 22Scope News

मुकेश ने बताया कि कलकत्ता के रेड लाईट एरिया से लड़कियों को टूरिस्ट बनाकर बुलाता था. लड़कियां 5-7 दिन किसी होटल या गेस्ट हाउस में रुकती थी. पूछताछ में मुकेश ने बताया है कि उसके कुछ ग्राहक आने वाले हैं. जिनसे पहले बात हो चुकी है और उनके लिए उसने कुछ और लड़कियों का इंतजाम किया है. इसके बाद बोधगया पुलिस की टीम उसी गेस्ट हाउस के बगल में छिपकर इंतजार करने लगी. जिसके बाद मुकेश के कुल 13 ग्राहक आते गए और पुलिस के गिरफ्त में आते गए. वहीं, 15 लोगों के गिरफ्तारी में एक फर्जी पत्रकार भी पकड़ाए हैं. जिनके पास से प्रेस फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुआ हैं.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

पटना में बढ़ा सेक्स रैकेट का जाल, अपार्टमेंट में चल रहा धंधा

बेगूसराय के सेक्स वर्करों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...