Jamshedpur: टाटा स्टील प्लांट में हादसे में कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी कैंपस के अंदर ट्रेन की चपेट में टाटा स्टील के कर्मचारी सुनील कुमार सिंह आ गया। इसके बाद आनन फानन में टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Jamshedpur: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद टीएमएच अस्पताल टाटा स्टील के कई अधिकारी और यूनियन अध्यक्ष पहुंचे। वहीं घटना को लेकर मृतक के परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। मृतक परिवार और टाटा स्टील अधिकारियों में वार्ता भी हुई। वहीं बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Jamshedpur: बिहार के सासाराम का निवासी था मृतक

मृतक सुनील कुमार सिंह बिहार के सासाराम का निवासी था और जमशेदपुर के बारिडीह श्रीनाथ अपार्टमेंट में रहता था। वह RITES Pvt. Ltd. के तहत प्लांट के कूलिंग टैंक वेस्ट मर्चिंग यार्ड में काम कर रहा था। हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है, जब वे अपने कार्य के दौरान अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी शादी हो गई थी और उसके एक 3 महीने की बेटी भी है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...