छात्राओं ने स्कूल खोलने की मांग को लेकर किया सड़क जाम

धनबाद : झारखंड में कोविड को लेकर लम्बे समय से प्राथमिक विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद पड़े हुए हैं. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है. सोमवार को धनबाद के दुहातांड स्थित एक निजी विद्यालय में छात्राओं ने ऑनलाइन क्लास का विरोध करते हुए सड़क जाम किया और स्कुल में हंगामा किया. भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक स्कूल पंहुचे और स्कूल खोलकर ऑफलाइन पढाई शुरू करने की मांग की. यह बताने के बाद की सरकार ने फ़िलवक्त स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है,इस बात को लेकर अभिभावकों और छात्रों का गुस्सा उफान पर दिखा.
हालांकि निजी विद्यालय संचालकों ने भी छात्रों को सड़क पर उतार कर हंगामा कराने में अपनी भूमिका निभाई है और मीडिया से बात करते हुए विद्यालय संचालक ने कहां है कि हर हाल में सरकार को स्कूल खोल देना चाहिए कई राज्यों में स्कूल खुले हुए हैं.
वहीं जब पूरे मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत किसी भी परिस्थिति में अभी स्कूल नहीं खोली जा सकती है क्योंकि सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए और बढ़ते कोविड-के खतरे को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी कर रखा है. अगर कोई निजी विद्यालय संचालक अपनी मर्जी से विद्यालय का संचालन करते हैं और बच्चों को स्कूल बुलाते हैं तो उन पर कार्यवाई होगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जैसवाल 

रिलायंस ने यूएई की ताज़ीज़ से मिलाया हाथ, 2 अरब डॉलर के शेयरधारक समझौते पर किए हस्ताक्षर

Indian Railway: अब जनरल टिकट के लिए नहीं करनी होगी मारामारी, रेलवे ने जारी की सैकड़ों ट्रेनों की लिस्ट

कोरोना की चौथी लहर की आहट! PM मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, सीएम हेंमत होंगे शामिल

BPSC 67th 2022 : सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के कैंडिडेट्स के लिए बीपीएससी ने जारी किया अहम नोटिस, देखें डिटेल्स

बोधगया में नीरा केन्द्र के विरोध में उतरे बौद्ध भिक्षु, छवि धूमिल करने का लगा रहें है आरोप

 

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...