मोतिहारी : बिहार में सरकारी स्कूल बंद होते ही अनाज माफियाओं द्वारा स्कूल परिसर को अपने गिरफ्त में ले रहे हैं। स्कूल में मक्के को रखने के लिए गोदाम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के उत्तरी सूर्य श्रीपुर में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पैक्स अध्यक्ष ब्रिज किशोर सिंह के द्वारा मक्के की खरीदारी कर स्कूल को बिना परमिशन के गोदाम बना दिया है। बताया जाता है कि गांव के पैक्स अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने बड़े पैमाने पर मक्के की खरीदारी की है और अपनी धाक दिखाने के लिए सरकारी स्कूल को ही गोदाम बना दिया है।

सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी है स्कूल में पठन-पाठन व्यवस्था फिलहाल स्थगित है
फिलहाल सरकारी स्कूल में गर्मी की छुट्टी है। स्कूल में पठन-पाठन व्यवस्था फिलहाल स्थगित है। केवल हेडमास्टर को स्कूल जाना है। जिस तरह से शिक्षा के मंदिर को मक्के का गोदाम बनाया है यह भी शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर शिक्षा के मंदिर को व्यावसायिक रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने किन से परमिशन ली है। किसके आदेश पर उन्होंने मक्के का भंडारण स्कूल परिसर में किया है, यह भी बड़ा चर्च का विषय है।
यह भी पढ़े : SSB की बड़ी कामयाबी, रक्सौल बॉर्डर से चीनी घुसपैठिया गिरफ्तार…
यह भी देखें :
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights



















