Gumla : राजमार्ग योजनाओं की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षात्मक बैठक, दिये ये निर्देश…

Gumla : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन कार्यालय, गुमला द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। गुमला जिला अंतर्गत वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित 04 योजनाएं एवं राजकीय राजमार्ग से संबंधित 11 योजनाएं संचालित हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Murder : दोस्ती का खून: तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप… 

राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं में NH-23 पलमा-गुमला पथ चौड़ीकरण योजना, NH-143D जमटोली-रांची-संबलपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से गुमला तक NH-43 का निर्माण कार्य, तथा रायडीह-गुमला मार्ग पर गुमला बाईपास सड़क निर्माण योजना शामिल है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : माइनिंग क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार गंभीर, डीसी की अध्यक्षता में हाईलेबल बैठक… 

Gumla : भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी रैयतों को अविलंब भुगतान करें

राजकीय राजमार्ग योजनाओं में कोनसा-बकसपुर, पुत्रीटोली-डोलंगसेरा, सिसई-लापुंग-डोड़मा, कोचेडेगा-रामरेखा, रोकेडेगा-बिलिंगबीरा, टकरमा-ससिया, रामपुर-कदमडीह-टांगरटोली-कुरकुरा-तेतरटोली, मांझाटोली-चौनपुर-डुमरी एवं भीखमपुर-जारी-मेराल मार्ग, सिसई-बसिया पथ, गुमला-बांसडीह-कासिर मार्ग तथा डुमरी से बढ़ा कटरा भाया कोराकोना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक के मार्गों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य शामिल है।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी रैयतों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य अपूर्ण हैं या किसी कारणवश लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण किया जाए ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुँच सके।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : 96 घंटे से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम फिर… 

उपायुक्त ने कहा कि इन सभी राजमार्ग परियोजनाओं का समय पर निष्पादन जिले की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगा और नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।इस दौरान मुख्य रूप से PD NHAI, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गुमला, कार्यपालक अभियंता RCD, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

सुंदरम केसरी की रिपोर्ट–

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...