Advertisment

अवैध शराब के पैसे के लेनदेन में पीट-पीटकर शराब माफिया ने की थी हत्या, 3 गिरफ्तार

गयाजी : बीते 27 जून की सुबह इमामगंज थाना के नकटी पुल के पास एक व्यक्ति का शव पाया गया था। वहीं व्यक्ति पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब के खरीद बिक्री में पैसे की लेनदेन की वजह से पैसे वजह से उनके ही साथियों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और फिर पीटपीट कर उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया। वहीं तालाब में दो दिन बाद बॉडी तैरने लगा तो बॉडी को निकाल कर नकटी पुल के पास झाड़ियां में फेंक दिया। वहीं इस पूरे मामले का खुलासा इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया।

Goal 7 22Scope News

बिजोनी पहाड़ी के पास अवैध रूप से शराब की भट्टी में शराब बनाया जाता था

वहीं इस मामले में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजोनी पहाड़ी के पास अवैध रूप से शराब की भट्टी में शराब बनाया जाता था। इसके ही साथियों के द्वारा पैसे की लेनदेन का विवाद हुआ तो कुल छह लोगों ने मिलकर किशोरी भारती को पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दिया था और पास कहीं चेक डैम में फेंक दिया था। दो दिन के बाद पानी में बॉडी तैरने लगा। इसके बाद 27 तारीख की रात में बॉडी को तालाब से बाहर निकाल कर पुल के झाड़ियां में फेंक दिया था। वहीं मृतक के परिजनों ने कुल छह लोगों पर मामला दर्ज कराया था। जिसके आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि तीन अपराधी अभी भी फरार है। जिसे गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : खाई में गिरी मुर्गा लदी पिकअप, मदद के बजाय ग्रामीणों ने मचाई लूट, Video हुआ Viral

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...