सड़क हादसाः ओवरटेक करने की कोशिश में तीन टेंपो आपस में भिड़े, 10 महीने के बच्चे की मौत, 4 घायल

Garhwa: जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत चुतरू पंचायत के बांदू गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 10 महीने के बच्चे की मौत हो गई। जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना तीन टेंपो के बीच ओवरटेक करने की होड़ में हुई, जिसमें तीनों वाहन आपस में टकराकर पलट गए।

मृतक बच्चा दिलवंती देवी और दिनेश भुइयां का पुत्र था, जो मौके पर ही दम तोड़ बैठा। घायल होने वालों में बच्चे की मां दिलवंती देवी, कइल मांझी, कबूतरी देवी और नुरशाद अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मासूम के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

ओवरटेक की कोशिश बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चुतरू गांव से गोदरमाना बाजार जाने के लिए तीनों टेंपो एक साथ निकले थे। अधिक सवारी लेने की होड़ में तीनों चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी और ओवरटेक करने की कोशिश में एक टेंपो ने दूसरे को टक्कर मार दी, जिसके बाद तीसरा टेंपो भी संतुलन खो बैठा। तीनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सड़क हादसाः पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल तीनों टेंपो चालकों को मामूली चोटें आई हैं, वे बाल-बाल बच गए।

 

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...

Sikkim Tunnel Accident: झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव मदद मिले, CM...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रभावित झारखंड के श्रमिकों को हरसंभव सहायता देने का आग्रह किया।...