DM ने कहा- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सीतामढ़ी में कराया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य

सीतामढ़ी : मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय के द्वारा समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

Goal 22Scope News

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बाजपट्टी विधानसभा के तीनों प्रखंडों के BLO को दिया प्रशिक्षण

सीतामढ़ी के पुपरी अनुमंडल मुख्यालय के सम्राट अशोक भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बाजपट्टी विधानसभा के तीनों प्रखंडों के बीएलओ को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि सभी बीएलओ को घर-घर जाकर पात्र नागरिकों का सत्यापन कर नाम जोड़ेंगे और अपात्र नागरिकों का नाम हटाएंगे। इस अभियान का मकसद निर्वाचक नियमावली को शुद्ध ,अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी विधानसभा चुनाव को पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

Sitamarhi BLO 22Scope News
निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने बाजपट्टी विधानसभा के तीनों प्रखंडों के BLO को दिया प्रशिक्षण

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले आयोग वोटरों का कर रही है सत्यापन, पटना DM ने क्या कहा…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...