खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय उमेश नगर तारतर में मध्याह्न भोजन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया। जब भोजन में पिल्लू (कीड़ा) पाया गया। इस दृश्य को देख बच्चों ने खाना खाने से मना कर दिया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय वार्ड सदस्य और ग्रामीणों को दी।

रसोईया ने लगाया एचएम पर गंभीर आरोप
सूचना मिलते ही मौके पर पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर, स्थानीय समाजसेवी व जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। जब भोजन की गुणवत्ता जांची गई तो सब्जी और दाल में पिल्लू साफ-साफ दिखाई दे रहा था, जिससे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण हैरान रह गए। रसोईया ने बताया कि वह खराब और सड़ा हुआ मसाला इस्तेमाल नहीं करना चाहती थीं, लेकिन प्रधानाध्यापक नरेश मंडल ने जबरन अपने हाथों से वही मसाला सब्जी और दाल में डाल दिया।
मुखिया ने दी चेतावनी, प्रवक्ता ने जताई नाराजगी
मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय में मध्याह्न भोजन को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिस पर उन्होंने एचएम को चेतावनी दी थी, लेकिन फिर भी सुधार नहीं हुआ। वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि हमारी सरकार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर बेहद संवेदनशील है, लेकिन यहां के एचएम नरेश मंडल सड़ी सामग्री का उपयोग कर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
यह भी पढ़े : स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने से 4 दर्जन छात्र बीमार, खाने में गिरा था छिपकली
राजीव कुमार की रिपोर्ट
Highlights


