Commercial Advertisment

दो पक्षों की लड़ाई की जांच में पहुंची पुलिस पर हमला, मिर्च पाउडर और केमिकल…

नवादा: नवादा में दो पक्षों की लड़ाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने हमला कर दिया। लोगों के हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। लोगों ने पुलिस पर मिर्च के पाउडर और केमिकल से भी पुलिस पर हमला किया जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि यहाँ फरहाना खातून का उसके पड़ोसी के साथ नाला को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद की वजह से दोनों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक का सर फट गया। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन लोगों ने बीच बचाव करने वाले लोगों पर भी हमला कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर भी उनलोगों ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें – भूमिहार महिला समाज ने मनाया सावन महोत्सव, गीतों पर खूब झूमी महिलाएं…

मारपीट और पुलिस पर हमला की जानकारी मिलने के बाद पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार काशीचक, वारिसलीगंज, शाहपुर, धमौल और बजड़ा थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो लोगों ने दुबारा पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। महिला सिपाही जायदा प्रवीण समेत एएसआई प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार, एएसआई अशोक पाल समेत कई अन्य पुलिसकर्मी जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। फ़िलहाल पुलिस पर हमले को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तेजस्वी पत्रकारों के सूत्र को समझते हैं मू…, प्रेसवार्ता के बाद सोशल मीडिया पर भी किया पोस्ट…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...