पुलिस जवान का हाथ पैर बांध मरने के लिए फेंका रेलवे ट्रैक पर, सहकर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज…

जहानाबाद: एक तरफ आपराधिक घटनाओं से बिहार त्रस्त है तो दूसरी तरफ पुलिसकर्मी भी लोगों को सुरक्षा देने के बजाय अपने ही सहकर्मी की जान के पीछे पड़े हुए हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जहानाबाद में जहां बिसैप के जवान का उसके ही कुछ सहकर्मियों ने हथियार के बल पर अपहरण कर लिया और आंख, हाथ पैर बांध कर मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया। पुलिस साईरन की आवाज सुन जवान ने किसी तरह से अपने मुंह से कपड़ा हटा कर जब शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचाई।

पीड़ित जवान संतोष कुमार है जो वह मुंशी के पद पर तैनात है और जवानों की ड्यूटी लगाने की उसकी ही जिम्मेदारी है। इसी वजह से कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। उसने बताया कि रविवार की रात वह बाजार से सोमवारी पूजन सामग्री खरीद कर जब अपने किराये के मकान में लौट रहा था तभी रास्ते में दो लोगों ने हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया। बाद में 4-5 और लोग जुटे और सभी ने उसे रेलवे ट्रैक पर आंख, हाथ और पैर जंजीर से बांध कर मरने के लिए छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – EOU ने RJD नेता बीमा भारती समेत 4 को भेजा नोटिस, इस मामले से जुड़ा है मामला…

किसी तरह उसने अपने मुंह से कपड़ा हटा कर जब शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और उसकी जान बचाई गई। मामले को लेकर पीड़ित बिसैप जवान ने अपने ही थाना के विनोद राम, सिकंदर दस, मो वसीम, राहुल कुमार, निरंजन कुमार, सुमन कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुदामा कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार, गोपाल कुमार सिंह, चिंटू कुमार, प्रदीप कुमार उरांव समेत करीब 5-6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें-  मेडीएशन सेटलमेंट सेंटर की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को लेकर बार कौंसिल की बैठक आयोजित

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...