Giridih: हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्तार कर आरोपी को भेजा जेल

Giridih: खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस ने गावां के नावाडीह निवासी (22) वर्षीय आनंद कुमार की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव उर्फ कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार रात 8 बजे खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।

Giridih: हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आनंद 12 मार्च 2025 को घर से लापता हुआ था। उसकी मां किरण देवी ने गावां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर बनी एसआईटी टीम ने तकनीकी शाखा और ग्रामीणों की मदद से कमलेश को हिरासत में लिया।

Giridih: आरोपी ने जुर्म कबूला

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। कमलेश ने पुलिस को बताया था कि 12 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे उसने आनंद की बेण्ड्रो जंगल में चाकू से हत्या कर दी। शव और चाकू को झाड़ियों में छिपा दिया। हत्या की वजह पत्नी पर शक बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव और चाकू बरामद कर लिया है।

मृतक की मां के बयान पर गावां थाना में कांड संख्या 91/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: 117 एकड़ जमीन विवाद में झारखंड...

Hazaribagh 117 Acre Land Dispute: रांची स्थित झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग ज़िले के बरकठा सर्कल के मौजा-बेरो कला में 117.68 एकड़ विवादित जमीन...