पटना शूटआउट : चंदन हत्याकांड में तौसीफ सहित सभी शूटर गिरफ्तार, बंगाल से STF ने धर दबोचा

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पटना के चर्चित निजी पारस हॉस्पिटल के अंदर कुख्यात चंदन मिश्रा की हत्या मामले में बाकी के चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश तौसीफ उर्फ बादशाह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। यानी अब हत्याकांड में पांचों की गिरफ्तारी हो गई है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की छापेमारी के दौरान चारों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

Goal 5 22Scope News

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस इन सभी को लेकर पटना पहुंचेगी

बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस इन सभी को लेकर पटना पहुंचेगी। ये सभी हत्याकांड में शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी इस पूरे मामले में शामिल है जिनके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस के सूत्र पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं कुछ भी नहीं बता रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस पर कब और क्या बयान देती है। बताया जा रहा है कि तौसीफ के अलावा दूसरा हत्यारोपी आकिब मालिक, तीसरा सोनू, चौथा कालू उर्फ मुस्तकीम और पांचवां भिंडी उर्फ बलवंत सिंह है।

कौन था कुख्यात चंदन मिश्रा?

पटना में गुरुवार की सुबह निजी अस्पताल पारस में अपराधियों ने घुसकर चंदन की हत्या कर दी थी। ये हत्या पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हुई थी। चंदन मिश्रा पारस अस्पताल के आईसीयू वार्ड नंबर-209 में भर्ती था। यहां पांच शूटर्स बेखौफ होकर पहुंचे और अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। चंदन मिश्रा नाम का व्यक्ति जो पटना के बेऊर जेल में बंद था वो भी हत्या के जुर्म में ही था। 15 दिनों के पैरोल पर इलाज कराने पटना के पारस अस्पताल में भर्ती हुआ था। चंदन मिश्रा 10 से ज्यादा हत्याओं का आरोपी था। बक्सर में चंदन एक गैंग चलाता था, उस गैंग का वो लीडर था।

यह भी देखें :

3 CCTV फुटेज वायरल

दरअसल, इस हत्याकांड से जुड़े तीन सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। दो हत्या से पहले के और एक हत्या के बाद का है। एक सीसीटीवी फुटेज में चंदन की हत्या से पहले पांचों आरोपी पारस अस्पताल के पास एक गली में खड़े दिखे। इसमें पांचों आपस में हत्या की प्लानिंग कर रहे थे। दूसरे सीसीटीवी फुटेज आईसीयू वार्ड में एंट्री का था। जबकि, तीसरे फुटेज में अपराधी बेखौफ होकर बाइक पर भागते दिखे।

यह भी पढ़े : पटना शूटआउट : अस्पताल में चंदन की हत्या के बाद जश्न मनाते हुए निकले थे शूटर्स, तौसीफ ने रची थी साजिश

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...