Ranchi– झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में मामले में अपर बाजार की दुकानों को सील के मामले की सुनवाई हुई.
प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया कि इस मामले में अपीलीय प्राधिकरण ने सुनवाई पूरा करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस पर खंडपीठ ने मौखिक आदेश दिया है कि जब तक अपीलीय प्राधिकार का आदेश नहीं आ जाता है, तब तक अपर बाजार की दुकानों को सील नहीं किया जाएगा.

















