रफीगंज में करंट लगाकर युवक की हत्या, नदी में फेंका गया शव

Aurangabad-रफीगंज के भदवा पंचायत में अपराधियों ने करंट लगा कर एक 32 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को मदार नदी में फेंक दिया. मल्लाह ने सुबह-सुबह शव को नदी किनारे देखा, इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी गयी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के परसडीह गांव निवासी राजदेव शर्मा के 32 वर्षीय पुत्र अनूप शर्मा के रुप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मृतक 27 जनवरी से ही घर से लापता था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है. मृतक के चाचा राजेश शर्मा के बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...