Ranchi: विद्यानगर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बताया जा रहा है कि विद्यानगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के दौरान फायरिंग हुई। मारपीट की घटना का वायरल वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन-चार राउंड फायरिंग भी की गई।

Ranchi: पीड़ित की पत्नी ने सुखदेव नगर थाना में दिया आवेदन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना शनिवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित सन्नी कुमार की पत्नी ने सुखदेव नगर थाना में आवेदन दिया है। गोली चलाने वाले का नाम अजय यादव उर्फ लालू यादव और संजय यादव बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच के साथ-साथ कार्रवाई जारी है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel