ऐसी कौन सी ख़बर मिली कि बाइक पर ही निकल पड़े डीसी और सिटी एसपी

जमशेदपुर : मादक पदार्थों की बिक्री और अड्डेबाजी को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बाइक से ही सड़कों पर निकल गए. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. उपायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने बाइक से ही से ही शहर के सभी इलाकों का मुआयना किया. जहां कहीं भी अड्डेबाजी होते दिखी वहां अड्डेबाजी करने वालों की क्लास ली. डीसी ने सोनारी स्थित एक बार के बाहर हो रहे अड्डेबाजी के लिए सभी को फटकार लगाई.

dc1 22Scope News

दरअसल जिला प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि रात्रि में ब्राउन शुगर की बिक्री, अड्डेबाजी और गलत काम करने को लेकर शहर के युवा सक्रिय रहते हैं. जिसको लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट बाइक से ही सड़कों पर निकल गए. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. बाइक से ही सभी ने जमशेदपुर शहर के सभी इलाकों का मुआयना किया.

dc123 22Scope News

जहां कहीं भी अड्डेबाजी होते दिखी वहां अड्डेबाजी करने वाले वालों की क्लास ली गई. डीसी ने सोनारी स्थित एक बार के बाहर हो हो रहे अड्डेबाजी के लिए सभी को फटकार लगाई. उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन हो इसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. पूरी टीम के साथ उन्होंने जमशेदपुर के कई इलाकों का दौरा कर सबको कड़ी फटकार लगाई. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई थी.

dc1234 22Scope News

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...