Saturday, August 2, 2025

Related Posts

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात का कहर: रांची समेत सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पलामू में तीन की मौत

 रांची: झारखंड में मानसून का असर तेज़ हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को रांची समेत सात जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका और जामताड़ा में भी मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर शुक्रवार को वज्रपात की घटनाओं में पलामू जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।


राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में दर्ज की गई, जहां 50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चाईबासा में 30 मिमी, मेदिनीनगर में 16 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार की देर शाम को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया था, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 30 जुलाई तक राज्य भर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे जनजीवन पर और असर पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।


127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe