Ranchi- झारखंड में गुटखा प्रतिबंधित है, पुलिस पान-गुमटी पर छापे मार कर गुटखा को जब्त कर रही है. लेकिन इस बीच खेल मंत्री हफीजुल हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी कुछ खाते नजर आ रहे हैं. इसको लेकर कयासों का बाजार गर्म हो रहा है. तरह-तरह की अटकलबाजियां हो रही है.
लोग पूछ रहे हैं कि गुटखा तो झारखंड में प्रतिबंधित है फिर मंत्री जी क्या खा रहे हैं. इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंत्री हफीजुल हसन से भ्रम की स्थिति को दूर करने की मांग की है, साथ ही यह स्पष्ट करने को कहा कि आखिर वह क्या था, जिसकी तलब मंत्री जी को मीटिंग के बीच हो गयी और वे अपने आप को नहीं रोक सकें.
News 22 scope इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन लोगों का कौतुहल इस बात को लेकर कर है कि कानून का सम्मान करने वाले मंत्री जी क्या खा रहे हैं.

















