मैनेजर की एक रात ही बन गयी आखिरी रात, देखिए क्या है पूरा मामला

सीएमएस गार्ड कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या

धनबाद : शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है. सूचना पर बैंक मोड़ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. युवक का नाम देवेंद्र झा बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में देवेंद्र झा नामक व्यक्ति का शव पंखे के हुक से लटका हुआ मिला. जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. मृतक देवेंद्र झा सीएमएस गार्ड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

वह पटना से 2 दिन पहले ही धनबाद आए थे. यहां पहुंचने के उपरांत अपनी कंपनी के ही एक गार्ड के आवास पर एक रात ठहरने की बात कह कर रूके थे. परंतु गार्ड को क्या पता था कि वह एक रात ही मैनेजर की आखिरी रात है. क्योंकि सुबह में गार्ड ने देखा कि पटना से आए हुए मैनेजर का शव उसके घर के एक कमरे में लटका हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...