शाहनाज फरहीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UGC-NET व NPTEL परीक्षा में पाई सफलता

बोकारो. एम. बी. ए. सत्र 2023-25 की मेधावी छात्रा शाहनाज फरहीन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने UGC-NET (राष्ट्रिय पात्रता परीक्षा) को सफलता पूर्वक उतीर्ण कर लिया है, साथ ही NPTEL परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की है। शाहनाज न केवल प्रतियोगी परीक्षाओ में सफल रहीं हैं, बल्कि अकादमिक प्रदर्शन में भी उनका स्तर प्रशंसनीय है। उन्होंने अब तक एम. बी. ए. में 9.0 CGPA अर्जित कर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

संस्थान निदेशक, डॉ. प्रियदर्शी जारुहर ने कहा कि कॉलेज छात्रों की प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के लिये नि:शुल्क आई. ए. एस. अकादमिक भी चला रहा है। शाहनाज़ ने अपनी सफलता के लिए संस्थान निदेशक, डॉ. प्रियदर्शी जरूहार और एम. बी. ए. डिपार्टमेंट के HOD समेत सभी फैकल्टी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

जी. जी. ई. एस. के सचिव, सुरेंद्र पाल सिंह जी ने बताया कि जी. जी. एस. ई. एस. टी. सी. बोकारो, छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा दे रहा है जिसका ये सुखद परिणाम है। जी. जी. ई. एस. की विधी और प्रशासनिक पदाधिकारी, अधि. पल्लवी प्रसाद ने बताया की शाहनाज़ फरहिन को कॉलेज 21,000/- प्रति माह की इंटर्नशिप दिया जा रहा है।

संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह जी ने UGC की इस राष्ट्रिय स्तर की सहायक प्राध्यापक की परीक्षा 2025 उतीर्ण करने की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्होंने उज्जवल भविस्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...