अयोग्य अधिकारी है एसएसपी संजीव कुमार, अपराध नियंत्रण बस की बात नहीं

Dhanbad- बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने धनबाद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के लिए सीधे-सीधे वहां के एसएसपी संजीव कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि संजीव कुमार निहायत ही अयोग्य अधिकारी हैं और उनके रहते अपराध पर काबू पाना संभव नहीं है.

इस अवसर पर बाबूलाल मंराडी ने पलामू के एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक व्यक्ति का अपहरण के बाद अपराधियों ने परिजनों से फिरौती की मांग की थी, परिजनों ने इसकी सूचना एसएसपी को भी दी, तब यह संजीव कुमार एसएसपी थें. संजीव कुमार की ओर से परिजनों को फिरौती की राशि देने को कहा गया और इस बात का आश्वासन दिया गया कि फिरौती के साथ अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन संजीव कुमार के आश्वासन के बाद भी अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया गया, इसके साथ ही फिरौती में दिया गया 10 लाख की राशि भी डुब गयी, बाद में अपहृत व्यक्ति का लाश मिली.

चाल धंसने के बाद जानबुझ कर देरी से पहुंचा प्रशासन ताकि मिटाया जा सके सबूत

इससे पहले बाबूलाल मरांडी निरसा में उस जगह का भी मुआयना किया जहां एक फरवरी को चाल धंसने की घटना हुई थी.

घटना स्थल के दौरे के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हादसे की वजह कोयले की अवैध खुदाई है. इसके कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.  कोयले की यह अवैध खुदाई पूरी तरह प्रशासन की जानकारी में चलता है. यही कारण है कि दुर्घटना के बाद प्रशासन घटना स्थल पर जानबुझ कर देरी से पहुंचा. ताकि सबूत को मिटाया जा सके.

.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...