बांका : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड में पानी में डूबने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला भीखनपुर पंचायत के भलुआर गांव की है। जहां बड़ी बांध में डूबकर एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर निकेश शर्मा का पुत्र केशव कुमार को परिजनों ने उपचार हेतु मंगलवार दिन के करीब एक बजे अस्पताल लाया जहां चिकित्सक डॉ. रतन रोशन ने जांचकर मृत घोषित कर दिया।

इस खबर को सुन परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है
परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, केशव बड़ी बांध को पार कर अपना खेत देखने जा रहे थे। तभी गहरे गड्ढे में चले जाने से वह डूबने लगा। स्थानीय युवक पुष्कर एवं अन्य ने काफी मशक्कत से किशोर को बाहर निकाला। उपचार हेतु अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर को सुन परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भी आंखों में आंसू छलक गए।
यह भी पढ़े : महिला दारोगा पर रिश्वतखोरी का लगा गंभीर आरोप…
दीपक कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















