रांची पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, SIR पर BJP पर साधा निशाना, बोले— पहले हक मारी, अब मत मारी कर रही है

रांची: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव मंगलवार को रांची पहुंचे, जहां से वे सीधे रामगढ़ जिले के नेमरा के लिए रवाना हो गए। नेमरा पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखे हमले किए।

लोकसभा आंदोलन को बताया लंबी लड़ाई
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन एक लंबी लड़ाई है। यह लड़ाई सिर्फ विपक्षी सांसदों की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि आज संसद में जो कुछ भी हो रहा है, वह भविष्य में देश के लोकतंत्र के लिए निर्णायक साबित होगा।

शिबू सोरेन की विरासत पर बोले
स्वर्गीय गुरुजी शिबू सोरेन को याद करते हुए अखिलेश ने कहा, “गुरुजी आदिवासी समाज के सबसे बड़े नेताओं में से थे। उनका जीवन संघर्ष और एक मजबूत विचारधारा से भरा था। उनका यह संघर्ष और विचारधारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है। हेमंत सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।”

फतेहपुर की घटना पर चिंता
फतेहपुर में हाल ही में घटी घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

SIR पर BJP पर तीखा वार
अखिलेश यादव ने विशेष पहचान रजिस्टर (SIR) को लेकर BJP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “BJP का काम सिर्फ षड्यंत्र और साजिश करना है, क्योंकि उनके पास जनता के बुनियादी सवालों के जवाब नहीं हैं। SIR को चुनाव से पहले भी लागू किया जा सकता था, लेकिन इसे जानबूझकर चुनावी समय में लागू किया गया ताकि मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जा सकें।”

उन्होंने दावा किया कि बिहार में जनता BJP के खिलाफ है, और इसी वजह से पार्टी SIR के बहाने चुनाव में धांधली करना चाहती है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि 2019 में वोट डालने वाले 18,000 मतदाताओं के नाम 2022 के चुनाव में हटा दिए गए। इसकी शिकायत और हलफनामा समाजवादी पार्टी ने करीब दो साल पहले ही सौंपा था, लेकिन आज तक किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा, “BJP पहले ही हक मारी करती रही है, लेकिन अब मत मारी भी कर रही है। यह सीधा लोकतंत्र पर हमला है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”


Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...