गया जी में जुटे NDA घटक दल के नेता, SIR के मुद्दे पर कहा…

गया जी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 22 अगस्त को गया जी दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर NDA के घटक दलों ने गया जी में एक बैठक की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम और विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की गई। बैठक के पहले सत्र के दौरान भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सफलता के लिए मिशन मोड में जुटने का निर्देश दिया।

वहीं दूसरे सत्र में NDA के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखीं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह बैठक सिर्फ मोदी- नीतीश की एतिहासिक सभा की तैयारी के लिए है। सभी दल एकजुट हो कर इसे सफल बनायेंगे। मतदाता शुद्धिकरण के विवाद पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग की निगरानी में चल रही है। त्रुटी सुधार के लिए 1 सितंबर तक का समय है फिर भी विपक्ष लगातार शोर मचा रहा है जो कि गलत है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें – SIR एंटी डेमोक्रेटिक, महागठबंधन समनव्य समिति की बैठक में राहुल गांधी की यात्रा…

सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे सही माना है। सुप्रीम कोर्ट से ऊपर न तो हम हैं और न ही विपक्ष के लोग। वहीं भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया का बिहार में मतदाता पहचान पत्र होने के तेजस्वी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 वर्षों से बिहार के सन्गठन महामंत्री हैं तो उनका वोटर आईडी कार्ड बिहार में होना स्वाभाविक है। वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि दो दो वोटर आईडी रखने वाले लालू-कांग्रेस के शासन में मतदाताओं का हक मारने वाले आज नाटक कर रहे हैं। जनता सब देख रही है और 2025 में एक बार फिर NDA भारी बहुमत से सरकार का गठन करेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में कई जगहों पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही….

गया जी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...