बिहार SIR: राहुल गांधी ने ‘मृत घोषित’ मतदाताओं के साथ चाय पी, चुनाव आयोग पर कसा तंज

बिहार SIR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के रिवीजन को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग की नई वोटर लिस्ट में ‘मृत घोषित’ किए गए सात मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने इन मतदाताओं के साथ चाय पी और चुनाव आयोग पर तंज कसा।

बिहार SIR: राहुल गांधी का पोस्ट

राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) पर साझा किया है और लिखा है, “जीवन में बहुत दिलचस्प अनुभव हुए हैं, लेकिन कभी ‘मृत लोगों’ के साथ चाय पीने का मौका नहीं मिला था। इस अनोखे अनुभव के लिए, धन्यवाद चुनाव आयोग!”

बिहार SIR: कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस और राहुल गांधी का आरोप है कि यह महज एक लापरवाही नहीं, बल्कि एक राजनीतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को वंचित करना है। कांग्रेस के मुताबिक, चुनाव आयोग ने मृत और प्रवासित मतदाताओं की लिस्ट को सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 2-3 बूथों से अनौपचारिक तरीके से यह जानकारी हासिल की। कांग्रेस का कहना है कि यह सात मतदाता सिर्फ एक उदाहरण हैं, और पूरे क्षेत्र में ऐसे कई जीवित मतदाता हैं जिनके नाम को मृत बताकर सूची से हटा दिया गया है।

बिहार SIR: चुनाव आयोग पर सवाल

कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग इस तरह के नाम हटाकर सियासी उद्देश्य साधने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम बिहार में आगामी चुनावों के दौरान मतदाताओं को बहलाने-फुसलाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए उठाया गया है।

Saffrn

Trending News

Heat Alert: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम खत्म होते ही बढ़ी...

 बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के खत्म होते ही झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। रांची समेत कई जिलों में तापमान तेजी...

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img