Jharkhand Weather: कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, जानिए

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने 14 अगस्त 2025 के लिए झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज हवाओं और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी का असर कम होगा और ठंड का एहसास बढ़ेगा। इसके बाद 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Jharkhand Weather: मानसून की स्थिति

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा, लेकिन झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। गढ़वा जिले के बिशनपुरा में 58.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही। वहीं, गोड्डा जिले में उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रहा।

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव

वहीं बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अगले 48 घंटे में आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ेगा। इस निम्न दबाव का असर झारखंड के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। मानसून ट्रफ भटिंडा, अंबाला, शाहजहांपुर, वाराणसी, डालटनगंज, झारसुगुड़ा होते हुए दक्षिणी ओडिशा की ओर बढ़ेगा।

Jharkhand Weather: अगले 4 दिन बारिश की संभावना

14 से 17 अगस्त तक पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंधी और वज्रपात भी हो सकता है। राज्य में अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है, और 867.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। जबकि सामान्य वर्षापात 638.09 मिलीमीटर माना जाता है।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...