सरायकेला के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सरायकेला : जिले आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 स्थित इंडस्ट्रियल फोर्ज कंपनी में बुधवार तड़के अचानक आग लग गयी. कम्पनी के फोर्ज यूनिट में आग लगने के बाद कंपनी परिसर में अफरातफरी मच गई. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी रही.

हालांकि आग लगते ही कंपनी परिसर में किसी के भी प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई. यहां तक कि मीडिया कर्मियों को भी भीतर प्रवेश करने नहीं दिया गया. ना ही आग कैसे लगी इसकी जानकारी दी गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग से कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है, वैसे किसी मजदूर को नुकसान पहुंचने की संभावना से इंकार नहीं कर सकते. क्योंकि इस संबंध में कंपनी के किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा न तो कुछ जानकारी दी गई, न ही कंपनी में लगे आग का फुटेज बनाने दिया गया.

Seraikela1 22Scope News

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आग से कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है, वैसे किसी मजदूर को नुकसान पहुंचने की संभावना से हम इंकार नहीं कर सकते. क्योंकि इस संबंध में कंपनी के किसी भी अधिकारी या कर्मी द्वारा न तो कुछ जानकारी दी गई, न ही कंपनी में लगे आग का फुटेज बनाने दिया गया. अब मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर क्यों रोक लगायी गयी ये कंपनी प्रबंधन जाने और पुलिस. फिलहाल समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फोर्ज यूनिट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे तेल के ड्रम में ब्लास्ट के बाद आग लग गई, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

मधेपुरा में आग लगने से एक दर्जन दुकान जलकर राख, करीब 50 लाख के नुकसान

शादी पंडाल में लगी भीषण आग, आतिशबाजी के कारण हुआ हादसा

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...