पत्थर पर सर पटक रहे हैं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग को भी दी नसीहत…

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल से बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सह राजद नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। इस यात्रा पर एनडीए लगातार हमलावर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पत्थर पर सर पटकने से कुछ नहीं होगा, सिर्फ अपना सर फूटेगा। ये लोग पत्थर पर सर पटक रहे हैं।

SIR बहुत जरूरी है, जिनकी मृत्यु हो गई या जो बाहर चले गए उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने भी कहा है कि घुसपैठियों को नहीं रहने देंगे तो वे सही कह रहे हैं। हमलोगों के बच्चे का हक़ जो लोग गलत तरीके से लेंगे उन्हें नहीं रहने दिया जायेगा।बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा तो ये बात भी सही है कि वे हमसे पानी लेते हैं और फिर हम लोगों का ही खून बहाते हैं, अब ऐसा नहीं चलेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भी नसीहत दी और कहा कि वे बड़े आदमी हैं, लेकिन हम सलाह देंगे कि एनडीए में रह कर अपने भविष्य की तलाश करें तो बेहतर होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  राजधानी पटना में पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, इस मामले में आरोपी था अपराधी…

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...