NDA में सब ठीक है? एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर से चिराग पर…

पटना: बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक तरफ विपक्ष राज्य सरकार और प्रशासन पर हमलावर रहता है तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सत्ता में सहयोगी होने के बावजूद राज्य सरकार पर सवाल उठाते रहते हैं। इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच लगातार कहासुनी होती ही रहती है। एक बार फिर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को आड़े हाथों लिया।

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को अनुभवहीन कहते हुए कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान बेहद अनुभवी राजनीतिक व्यक्तित्व थे। 2005 के पहले राज्य में अपराधी मुख्यमंत्री आवास में जा कर समझौता करते थे। मुझे ख़ुशी है कि मैं बिहार में ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जो किसी भी अपराधी के साथ समझौता नहीं करती। लेकिन चिराग पासवान जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं वह अनुचित हैं।

यह भी पढ़ें – लालू की टीम में राबड़ी, जगदानंद सिंह को मिली बड़ी जिम्मेवारी, तेजस्वी यादव…

सीट शेयरिंग के लिए इस तरह से दबाव डालना ठीक नहीं है। जो भी बात करनी है गठबंधन की बैठक में आंतरिक रूप से करें, जिसकी जितनी ताकत होगी उसे उतनी सीट मिल ही जाएगी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि सीट को लेकर हमारी कोई डिमांड नहीं है, हम एनडीए के अनुशासित सिपाही हैं। बिहार में अपराध को लेकर सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार पर जिस तरह से सवाल खड़ा किया है उससे पहले उन्हें 2005 के पहले वाले समय को याद कर लेना चाहिए।

अपराधी भले ही घटना को अंजाम दें लेकिन वह सलाखों के पीछे भी जाते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चिराग पासवान का राजनीतिक जीवन अभी बहुत छोटा है, उनके पास अनुभव की भी कमी है। चिराग के पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान का राजनीतिक जीवन बहुत लंबा था और वह बेहद अनुभवी व्यक्तित्व वाले राजनेता थे। चिराग को जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। एनडीए के अंदर 2020 वाला प्रकरण फिर से नहीं दोहराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – CM ने पुनौराधाम में जानकी मंदिर निर्माण की तैयारी का लिया जायजा, इस दिन गृह मंत्री करेंगे शिलान्यास…

मांझी ने कहा कि चिराग जो बातें कह रहे हैं वह एनडीए के सहयोगी होने के नाते उचित नहीं है। उन्हें अपनी बात एनडीए की बैठक में रखनी चाहिए। बता दें कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में लगातार घट रहे आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा था कि मुझे दुख है कि मैं यहां ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं। जिस तरह से बिहार में एक के बाद एक हत्याएं, अपहरण, लूटपाट, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हुई हैं और अब ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असमर्थ है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  बिहार में महा जंगलराज है या राक्षस राज? गयाजी की घटना पर तेजस्वी यादव ने…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...