Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में कुछ सीटों पर सहमति नहीं

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना में होने वाली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच कुछ सीटों को लेकर अबतक सहमति नहीं बन पाई है। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा के आवास पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई सीटों पर मतभेद बने हुए हैं,...

बेतिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम, फायर ब्रिगेड कर्मी सहित 3 झुलसे

बेतिया गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम , फायर ब्रिगेड कर्मी सहित तीन झुलसे बेतिया : बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र मे गैस सिलेंडर ब्लास्ट से कोहराम मच गया है। अहले सुबह होटल में आलू उबालने के दौरान गैस रिसाव होने से आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग की चपेट में एक किराना दुकान सहित दो होटल आ गए। जिससे भारी क्षति की संभावना है।घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुटी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई है। आग बुझाने के क्रम में अग्निशमन दस्ता का एक सिपाही अवनीश...

Breaking: झारखंड कैबिनेट बैठक की बदली डेट, जानिए अब कब होगी

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन यह बैठक अब कल यानी 14 अक्टूबर को होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा औपचारिक सूचना जारी की गई है। बैठक का आयोजन रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में अपराह्न 3:00 बजे से होगा।झारखंड कैबिनेट बैठक की अधिसूचना जारी राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 'रांची-मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर को अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन...

CM ने निर्माणाधीन डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण

CM ने निर्माणाधीन डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना: CM नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्रनगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर निर्माण कराये जा रहे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान CM ने साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और साइंस सिटी के परिसर तथा विभिन्न भागों का जायजा लिया। CM ने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान CM ने कहा कि डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केन्दों में से एक और अपने आप में विशिष्ट होगा। इस साईंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। साईंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। CM ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – राजधानी पटना में इकोसिस्टम कार्य योजना ‘नमस्ते’ आयोजित, श्रमिकों के बीच…

निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने CM को डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईंस सिटी के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि साईंस सिटी के भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। डॉ एपी जे अब्दुल कलाम साईंस सिटी, पटना में 5 बड़े-बड़े हॉल बनाये गये हैं, जिसमें विज्ञान से संबंधित प्रदशों को 5 गैलरी के माध्यम से दर्शाया जा रहा है- बी ए साईंटिस्ट गैलरी (वैज्ञानिक बने दीर्घा), सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी (सतत ग्रह दीर्घा), बेसिक साईंस गैलरी (मूल विज्ञान दीर्घा), बॉडी एण्ड माइंड गैलरी (शरीर और मस्तिष्क दीर्घा), एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस गैलरी (खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष दीर्घा)।

देश की एक अनुभवी संस्था नेशनल काउन्सिल ऑफ साईंस म्यूजियम (एनसीएसएम) के माध्यम से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइर्न्स (सीएमडी) के द्वारा 75 करोड रुपये की लागत से प्रथम चरण में बी ए साईंटिस्ट गैलरी (वैज्ञानिक बने दीर्घा) में कुल 12 तथा बेसिक साईस गैलरी (मूल विज्ञान दीर्घा) में कुल 35 विज्ञान प्रदर्शों का अधिष्ठापन कार्य अंतिम चरण में है।

ज्ञातव्य है कि CM के निर्देश पर युवा वर्ग के लड़के-लड़कियों के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र नगर, पटना में 21 एकड़ के भूखंड पर साईंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 889 करोड़ रुपये की लागत से साईंस सिटी की स्वीकृति दी गयी है तथा इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – केरल विधानसभा के एक समिति पहुंची बिहार, कल करेगी राजगीर का भ्रमण…

जिस समय इस साईस सिटी की परिकल्पना की गयी थी, उसी समय CM नीतीश कुमार के निर्देश पर इस पर सुझाव के लिए महान वैज्ञानिक और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को भेजा गया था, वे उस समय तक देश के राष्ट्रपति नहीं बने थे। बाद में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बने तथा वर्ष 2008 में CM के अनुरोध पर वे बिहार आये तथा विधान मंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित भी किया। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु के बाद उनके सम्मान में इस साईंस सिटी का नामाकरण भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर किया गया।

इस परियोजना का शिलान्यास CM नीतीश कुमार के द्वारा 01 मार्च 2018 को किया गया था। मुख्यमंत्री के द्वारा परियोजना के निर्माण कार्य का सतत् रूप से अनुश्रवण किया जाता रहा है। उनके द्वारा कई बार परियोजना का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। CM के द्वारा अच्छे स्तर का साईंस सिटी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भेजा गया। बाद में मार्च, 2024 में CM ने स्वयं लंदन स्थित साईंस सिटी का निरीक्षण किया तथा नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और भी आकर्षित करने के लिए बेहतर साईंस सिटी बनाने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें – सिमरिया पहुंचे PM और CM ने 6 लेन पुल का किया उद्घाटन, किया रोड शो…

इस साईंस सिटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ स्कूली छात्रों के अध्ययन भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम हेतु परिसर में एक 150 शैय्या वाले डॉरमेट्री का निर्माण किया गया है। परिसर में विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक मुक्त आकाश रंगमंच, घूमने आनेवाले लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया तथा वाहनों की पार्किंग के लिए वाहन पडाव का भी निर्माण किया गया है। परिसर में 150 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल भी अधिष्ठापित किये जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान CM के प्रधान सचिव दीपक कुमार, CM के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ प्रतिमा एस वर्मा, CM के सचिव अनुपम कुमार, CM के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कश्मीर क्यों जाना जब कैमूर बना दे आपको दीवाना, शुरू होने जा रहा है…

Related Posts

NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में...

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना...

चुनाव को लेकर जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी, सिवान के...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने कमर कस ली है। जन सुराज पार्टी ने आज...

चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर मांझी के बाद उपेंद्र का...

चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने पर मांझी के बाद उपेन्द्र कुशवाहा का छलका दर्द,  समर्थकों से किया सोशल मीडिया संवाद  पटना : बिहार चुनाव में...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel