नदी में बार बार कूद रहा था युवक पानी में बहा, इलाके में मची हड़कंप…

कैमूर: बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमा पर कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। नदी में युवक के डूबने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं स्थानीय गोताखोर और स्थानीय लोगों ने नदी में उसकी तलाश की लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है जहां युवक स्नान करने के दौरान डूब गया।

कर्मनाशा नदी में डूबे युवक की पहचान की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के ककरैत गांव निवासी गोलू पासवान के रूप में की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ कर्मनाशा नदी में स्नान करने आया था। इस दौरान वह बार बार अपने दोस्तों के साथ नदी में कूदने लगा तभी वह नदी में बढ़े जलस्तर में तेज धार में बह गया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें – तेजस्वी पर JDU ने किया बड़ा हमला, कहा ‘जो परिवार को एकजुट नहीं रख सके….’

बता दें कि लगातार हो रही बारिश की वजह से कर्मनाशा नदी उफान पर है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई साथ ही युवक की तलाश जारी है। मौके पर बिहार के दुर्गावती थाना की पुलिस और उत्तर प्रदेश के चंदौली थाना की पुलिस दोनों ही युवक की तलाश में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में अब सिर्फ खेती नहीं होगी क्लबिंग भी…, राज्य सरकार कर रही क्लब संस्कृति को जिंदा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

PMCH OPD News: OPD बंद होने की खबर को अस्पताल ने...

PMCH OPD News, पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में OPD सेवा बंद होने और जूनियर डॉक्टरों के काम रोकने से मरीजों को...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: QR Wrist Band से AI तक,...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार परंपरा के साथ आधुनिक...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल के पास...

Jamshedpur Marine Drive Firing: मरीन ड्राइव पर अचानक हुई गोलीबारी ने आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। बिंदल मॉल के पास...