तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर से साढ़े 5 लाख की साइबर ठगी, 2 गिरफ्तार

बक्सर : साढ़े 5 लाख की साइबर ठगी –  बक्सर पुलिस में सब इंस्पेक्टर युसूफ अंसारी जो राजपुर थाने के थानाध्यक्ष रहने के साथ-साथ डीआईयू टीम के प्रमुख भी रह चुके हैं। पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में झारखंड के देवघर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से ठगी के करीब चार लाख 90 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

अंसारी के व्हाट्सएप पर PM किसान योजना के नाम से APK फाइल भेजी गई थी – साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष

साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष अविनाश कश्यप ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को पुलिस लाइन में तैनात एसआई युसूफ अंसारी के व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना के नाम से एक एपीके फाइल भेजी गई थी। फाइल को ओपन करने के लिए जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया उनका सिम बंद हो गया। जब वह सिम चालू कराने के लिए कंपनी पहुंचे तो पता चला कि उनका आधार कार्ड भी ब्लॉक हो गया है। आधार कार्ड चालू कराने के बाद उन्होंने पाया कि उनके खाते से पांच लाख 48 हजार 887 रुपए गायब हो चुके हैं।

 साढ़े 5 लाख की साइबर ठगी – युसूफ अंसारी ने साइबर थाना में FIR दर्ज कराई

इस मामले में युसूफ अंसारी ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल व्हाट्सएप नंबर के आधार पर झारखंड के देवघर से मनोज दास और सुभाष दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार लाख 90 हजार रुपए भी बरामद किए गए। गिरफ्तारी टीम में साइबर थानाध्यक्ष अविनाश कश्यप के साथ पुलिस निरीक्षक रामरतन पंडित, शुभम राम, श्रीकांत, डीआईयू के चंदन कुमार और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़े : मोतिहारी के साइबर थाना की पुलिस ने 4 अपराधी को किया गिरफ्तार

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img